नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लखनऊ से पहुंचा पहला विमान, वाटर कैनन से स्वागत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को पहले दिन घरेलू एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं शुरू हुईं। पहली फ्लाइट सुबह 7:05 बजे लखनऊ से टेकऑफ कर के सुबह 8:05 पर नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी। विमान का स्वागत पानी की तोपों (वाटर कैनन) से किया गया।
इस विमान में लखनऊ से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई अन्य मंत्री सवार थे। जेवर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आगमन पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए सुबह 8:35 बजे रवाना हुई। कुल मिलाकर यहां से आठ विमान संचालित होंगे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
