योगी सरकार का न‍िर्देश न मानना पड़ेगा भारी, राज्‍य कर्मचार‍ियों को मार्च में नहीं म‍िलेगी सैलरी!

0

 सहारनपुर। संपत्ति का ब्योरा न देना राज्य कर्मचारियों के गले की फांस बनेगा। ऐसे कर्मचारियों को मार्च में वेतन नहीं मिल सकेगा। सहारनपुर जिले में 12 हजार से अधिक राज्य कर्मचारियों को कोषागार के माध्यम से वेतन मिलता है। मानव संपदा पोर्टल पर कोषागार से वेतन पाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने के निर्देश हैं।

प्रदेश शासन द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण पहले 31 दिसंबर-2024 और इसके बाद 15 फरवरी-2025 तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और इस तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी तक किया गया। अब प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मियों को संपत्ति का विवरण दर्ज करने के लिए 10 मार्च तक का समय प्रदान कर दिया है।

 

मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी शुक्रवार को समाप्त हो रही थी। इसे गुरुवार को ही बढ़ा दिया गया। प्रदेश के अब तक 7,08,588 कर्मियों यानी 85 प्रतिशत ने संपत्तियों की जानकारी आनलाइन दे दी है। कार्मिक विभाग के विशेष सचिव कुलदीप रस्तोगी ने गुरुवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया है। सभी विभागों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि तय समय में संपत्तियों का ब्योरा देने वालों को ही मार्च का वेतन अप्रैल 2025 में दिया जाएगा। विवरण न देने वालों का वेतन रोक दिया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *