अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल जब्त

0

पंजाब में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे पंजाब सरकार के अभियान के तहत अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.5 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सीमा पार से भेजी गई खेप को पंजाब में सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम को तस्करी नेटवर्क के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार बरामद हुए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह खेप पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जानी थी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़े हुए थे। बरामद हथियारों में चार पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी तथ्यों के जरिए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस का मानना है कि पाकिस्तान से ड्रोन और अन्य माध्यमों के जरिए पंजाब में नशा और हथियार भेजने की कोशिश लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में यह गृहहो सक्रिय था। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपियों ने पहले कितनी खेप पंजाब में पहुंचाई और किन जिलों में इसकी सप्लाई की गई इस मामले में थाना एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। जांच टीम यह भी पता कर रही है कि इस गिरोह को स्थानीय स्तर पर कौन लोग मदद पहुंचा रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में नशे, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवाओं को नशे के जाल से बचाने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती जिलों खासकर अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया गया है। इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे सक्रिय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

अमृतसर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में हाल के महीनों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशे की खेप भेजने के कई मामले सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए आधुनिक तकनीक और इंटेलिजेंस इनपुट का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही ऐसे नेटवर्क पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *