दिल्ली को केंद्र से 1,000 टन प्याज मिलेगी, 35 रुपये किलो के भाव बेचेगी सरकार: मुख्यमंत्री

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि केंद्र राष्ट्रीय राजधानी को 1,000 टन प्याज उपलब्ध कराएगा जो लोगों को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बयान के मुताबिक, गुप्ता ने कहा कि प्याज शहर के सभी 13 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों और वैन के माध्यम से भी बेची जाएगी।

बयान में कहा गया है कि वैन के माध्यम से प्याज बेचने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किफायती प्याज उन क्षेत्रों तक भी पहुंचे जहां लोग आसानी से उचित मूल्य की दुकानों तक नहीं पहुंच सकते।

फिलहाल दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज करीब 50-60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है।

बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के चलते हाल के सप्ताहों में प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार ने प्याज खरीदकर लोगों को किफायती दाम पर उपलब्ध कराने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज की कमी नहीं होने देगी।

सीएमओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, साथ ही उचित और सस्ती कीमतों पर प्याज भी उपलब्ध कराना है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है ताकि किसी भी हालत में राजधानी में प्याज की कमी न हो।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर