भारत की GDP में 7.8% की ग्रोथ : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

0

भारत की पहली तिमाही में जीडीपी को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर देश की मजबूत जीडीपी को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8% जीडीपी बढ़ौतरी को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की मजूबत अर्थव्यवस् बताते हुए लोगों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया है।

पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, दुनिया में युद्ध,संकट और सप्लाई चेन में आई बाधा के कारण भी भारत ने जीडीपी में आगे ग्रोथ की है। पीएम ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो को लेकर एक मैसेज देते हुए लिखा-‘7.8% ग्रोथ। मजबूत आंकड़े, उससे भी मजबूत भरोसा। PM ने बेहतर प्रदर्शन को देश की सामूहिक जिम्मेदारी और ताकत का प्रदर्शन बताया।

पीएम मोदी ने वीडियो में यह भी कहा कि इस समय वैश्विक संकट से कई देश जूझ रहे हैं। कई देशों में युद्ध की स्थिति अभी भी बनी हुई है। इसका असर वैश्विक सप्लाई चेन पर काफी बुरा पड़ा। देश में कोविड-19 के दौरान साल 2020 में दुनिया की स्थिरता चुनौती बनकर सामने आई। पीएम ने यह भी कहा कि, कठीन समय में भारत चुनौतियों के बाद भी तेजी से गति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय देश के लोगों के संकल्प के साथ-साथ मेहनत को भी दर्शाता है।

जीडीपी के आंकड़ों को लेकर पीएम मोदी ने भारत के निराशावादी माहौल बनाने वालों पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग इस बढ़ौतरी को लेकर निराशा में डूब चुके है। लगातार ‘झूठ की गूंज’और निराशा फैलाने वाले लोग है। पीएम ने कहा कि, 7.8% की आर्थिक ग्रोथ ने लोगों के नकारात्मक नैरेटिव को करारा जवाब दिया है। पीएम ने देशवासियों को इसी गति से आगे बढ़ने की अपील भी की है।

भारत की अर्थव्यवस्था ने साल 2026 के अप्रैल से जून में 7.8% की दर से वृद्धि की है। यह बढ़ौतरी RBI के 7% के हिसाब से काफी ज्यादा है। हालांकि, पिछली तिमाही पर अगर गौर किया जाए तो 8.6% की ग्रोथ के मुकाबले इसमें काफी ज्यादा कमी दर्ज हुई है। लेकिन वैश्विक बाधा को देखते हुए अच्छी ग्रोथ मानी जा रही है। 1 साल पूर्व समान तिमाही में GDP ग्रोथ 6.9% दर्ज हुई थी। इस प्रदर्शन के साथ भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

ग्रोथ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने सोने की खरीदारी को लेकर सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की है। पीएम ने कहा कि जरूरत पड़े तो ही सोना खरीदे नहीं तो सोना खरीदने से बचे। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश की आर्थिक ताकत और मजबूती मिलेगी। पीएम ने देशवासियों को सामूहिक शक्ति के साथ भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही। 100 साल पूरा होने पर भारत अपनी युवा पीढ़ी को विकसित सफल भारत सौंपेगा। 140 करोड़ देश के लोगों को सामूहिक तौर पर नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *