हाई अलर्ट पर दिल्ली! BJP हेडक्वॉर्टर समेत सरकारी दफ्तरों पर आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा कड़ी

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में

 

आतंकी खतरे के इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। मामले की जानकारी रखने वाले इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल को लुटियंस दिल्ली में सरकारी इमारतों और राजनीतिक पार्टियों के दफ्तरों पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों ने बताया कि मिली खास जानकारियों से संकेत मिला है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पर हमला हो सकता है।

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली BJP प्रदेश मुख्यालय सहित अन्य कार्यालयों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यह जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हमले का अलर्ट मिलते BJP कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एक सूत्र ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय और आस-पास के सरकारी संस्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *