किसानों के दिल्ली कूच पर सीएम सैनी का जवाब: बोले- पंजाब में करें धरना, हरियाणा में एंट्री को लेकर भी रखी शर्त

0

 हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान आज यानी 12 दिसंबर रविवार को दिल्ली कूच कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसानों के दिल्ली कूच पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों की सभी फसलें  MSP पर खरीदी जा रही हैं। प्रदेश में किसानों को तमाम सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ऐसे में यहां पर किसान आंदोलन की जरूरत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज यानी 2 दिसंबर सोमवार को सीएम सैनी कुरुक्षेत्र के बीड पिपली गांव में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे थे। उस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम सैनी ने दिल्ली कूच पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसानों का धरना पंजाब में होना चाहिए। कांग्रेस की जहां सरकार है, जहां किसानों को  MSP नहीं मिल रही है, वहां पर धरना होना चाहिए।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हम MSP दे रहे हैं। कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि MSP बंद हो जाएगा। नरेंद्र मोदी लगातार MSP को बढ़ाकर देने का काम कर रहे हैं। फसलों को  MSP पर खरीदा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को केवल बरगलाने का काम किया है।

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। यही कारण है कि एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने महिला, युवा वर्ग, गरीब किसान का शोषण किया है। सीएम सैनी ने कहा कि वह आज शाम तक लाडवा के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। सीएम सैनी ने घोषणा की है कि वह लाडवा के पीपली गांव के विकास के लिए  20 लाख रुपए देंगे

शंभू और खनौरी बॉर्डर से पंजाब के किसान 6 दिसंबर को पैदल दिल्ली के लिए कूच करने वाले हैं। इसे लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि हरियाणा में वह तभी एंट्री ले सकेंगे, जब उनके पास दिल्ली कूच की परमिशन होगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *