चंडीगढ़ पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चः नशा तस्करों को घर जाकर दी चेतावनी, संपति अटैच होगी; पकड़े जा चुके आरोपियों की लिस्ट तैयार

0

Oplus_131072

चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बुधवार रात को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ गाड़ियों का काफिला सायरन बजाते हुए इलाके की गलियों और मुख्य सड़कों से गुजरा, ताकि असामाजिक तत्वों-नशा सप्लायर्स को साफ संदेश दिया जा सके कि अब सख्ती बढ़ा दी गई है।

 

यह फ्लैग मार्च मोली जागरा, मोली कॉम्प्लेक्स, चरण सिंह कॉलोनी, विकास नगर और रायपुर कलां जैसे एरिया में निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस ने हर गली और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की और लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

चंडीगढ़ में इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व मौली जागरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इलाके में पहले तस्करी या नशा सेवन के मामलों में पकड़े जा चुके आरोपियों की एक डिटेल लिस्ट तैयार की है।

 

इस सूची में ऐसे सभी लोगों के नाम, पते और उनकी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा गया है, ताकि उन पर लगातार नजर रखी जा सके। इसी के तहत पुलिस टीमें एक-एक कर इन लोगों के घर पहुंच रही हैं और उन्हें सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने बताया कि सभी को साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि अगर कोई दोबारा नशा बेचते या लेते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही नशे से कमाई गई संपत्ति को भी जब्त (अटैच) किया जाएगा।

 

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने उन लोगों पर खास फोकस किया, जो पहले नशा तस्करी या नशा सेवन के मामलों में पकड़े जा चुके हैं या जिन पर संदेह है। पुलिस अधिकारी खुद टीम के साथ उनके घर पहुंचे और उनसे सीधे बातचीत की।

 

पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा नशा बेचते या लेते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी बताया गया कि अब केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे के पैसों से बनाई गई संपत्ति भी जब्त (अटैच) की जाएगी।

 

पुलिस ने कहा कि अगर किसी ने नशे के कारोबार से पैसा कमाकर मकान, गाड़ी या अन्य संपत्ति बनाई है, तो उसकी जांच कर उसे भी सीज किया जा सकता है।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर