Himachal Weather: हिमाचल में आज से वर्षा और हिमपात के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; इन जिलों के लोग रहे सावधान

प्रदेश में वीरवार सुबह तक हिमपात के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग व 157 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध था। इनमें से शाम तक 60 से अधिक सड़कों को बहाल कर दिया गया।
वीरवार को सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया। इनमें लाहुल-स्पीति का ताबो -12.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। समधो में न्यूनतम तापमान -8.5 डिग्री, कुकुमसेरी में -7.8 डिग्री, मनाली में -1.8 डिग्री, कल्पा में -1.6 डिग्री, भुंतर में -0.9 डिग्री, बजुआरा में -0.7 डिग्री, शिमला में 4.8 डिग्री, सुंदरनगर में 0.3 डिग्री, नारकंडा व सराहन में 0.1 डिग्री और भरमौर में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
बता दें कि हरियाणा में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। हरियाणा में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में तेज बारिश और ओले पड़ने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इतना ही नहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं।