चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर चलेगा बुलडोजर, ढहाई जाएंगी 116 दुकानें, 2 दिन बाद कार्रवाई

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में एक बार फिर से बुलडोजर की कार्रवाई होने जा रही है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में बनी दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। सेक्टर-53/54 स्थित फर्नीचर मार्केट में छोटी-बड़ी लगभग 116 फर्नीचर की दुकानें हैं। बुलडोजर चलाकर इन दुकानों को तोड़ा जाएगा।
सेक्टर-53 और 54 स्थित फर्नीचर मार्केट पर यह बड़ी कार्रवाई यूटी प्रशासन दो दिन बाद 20 जुलाई (रविवार) को करने जा रहा है। प्रशासन ने पहले ही इस मार्केट को हटाने का आदेश जारी किया था और अब रविवार को अवैध कब्जों को गिराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now