आज से तीन दिन तक लुधियाना दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, उपचुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति

0
 लुधियाना। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अगले तीन दिन लुधियाना में रहने वाले हैं। मंगलवार को वह पार्टी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं के साथ वालंटिर को बुलाया गया है। इस बैठक में लुधियाना में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। दिग्गज नेताओं से लेकर वालंटियर को चुनाव की रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि हलका वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है। इसलिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा जा रही है। पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को बतौर प्रत्याशी मैदान में उतारा है। 

उपचुनाव को लेकर आप सुप्रीमो दूसरी बार लुधियाना पहुंच रहे हैं। मंगलवार को फिरोजपुर रोड स्थित किंग्स विला रिजॉर्ट में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

बुधवार को घुमारमंडी से नशे के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। इसके बाद इनडोर स्टेडियम में छात्रों के साथ रूबरू होंगे। जबकि बुधवार को आइटीआई कॉलेज में लगाई गई नई मशीनों को देखने के लिए जाएंगे। उनके तीन दिन के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं।
पिछले महीने भी अरविंद केजरीवाल लुधियाना आए थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब में नशे, भ्रष्टाचार तथा संगठित अपराध के खिलाफ आरपार की लड़ाई की घोषणा की थी। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि यदि जान प्यारी है तो तुरंत पंजाब छोड़ दें। एक अप्रैल से नशीली दवाओं के खिलाफ पंजाब में जन आंदोलन चलाया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आप कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री व मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। राज्य में नशे की लत के शिकार लोगों की गणना करवा पुनर्वास किया जाएगा। नशे से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9779100200 भी लॉन्च किया। 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *