कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत की खबर
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो जवानों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, कई जवान दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जवानों का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now