भक्ति में डूबे दिखे अनुपम खेर: वीडियो जारी कर बताया कैसा रहा उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में उनका अनुभव

0

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर अनुपम खेर पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में नजर आए। महाकाल के दरबार में दर्शन के बाद उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में उनके चेहरे पर भक्ति और सुकून साफ झलक रहा था। अनुपम खेर ने बताया कि, यहां आकर उन्हें आत्मा की गहराई तक शांति और शक्ति का अनुभव हुआ, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। दर्शन किए… और आप सबके लिए भी प्रार्थना की। क्या अद्भुत, दिव्य अनुभव है यहाँ आना। भारत सच में ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है, जिनकी प्राचीनता और इतिहास अविश्वसनीय है। आज आत्मा को एक अलग ही शांति और शक्ति का अनुभव हुआ। हर हर महादेव! हर हर महाकाल।”

मंगलवार सुबह अनुपम खेर, अभिनेत्री शुभांगी दत्त और पंजाबी गायक अमित भल्ला महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। अमित भल्ला (निंजा) भस्मारती में भी शामिल हुए थे। अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने नंदी हॉल से बाबा महाकर के दर्शन किए थे।

अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें खोसला का घोसला-2 और प्रभास स्टारर ‘फौजी’ शामिल है। खोसला का घोसला-2, 2006 की हिट फिल्म खोसला का घोसला का ही सीक्वल है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *