चंडीगढ़ में आज शुरू होगी Bharat Taxi, जीरो कमीशन मॉडल से सस्ती होगी सवारी; जानें किराए और सुरक्षा की पूरी जानकारी

0

Screenshot

चंडीगढ़ में आज भारत टैक्सी की शुरुआत होगी। केंद्रीय सहकारिता विभाग की इस नई कैब सेवा का उद्घाटन शाम 4 बजे चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से ओला, उबर और इनड्राइव के लाइसेंस हाल ही में 6 महीने के लिए सस्पेंड किए गए हैं। भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया है। इसमें ड्राइवरों को केवल सेवा देने वाला व्यक्ति नहींबल्कि प्लेटफॉर्म में हिस्सेदार बनाने की व्यवस्था रखी गई है। यात्रियों के लिए कम किरायाजीरो सर्ज प्राइसिंग और एसओएस जैसी सुविधाओं पर जोर दिया गया है।

भारत टैक्सी केंद्र सरकार के सहकारी मॉडल पर आधारित कैब राइडिंग प्लेटफॉर्म है। इसे ओलाउबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है। इस प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवरों को ‘सारथी’ कहा जाएगा। वे केवल राइड उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेंगेबल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी कर सकेंगे। उन्हें बोर्ड मेंबर बनने और शेयर खरीदकर कंपनी में हिस्सेदारी लेने का भी विकल्प दिया गया है।

भारत टैक्सी का सबसे बड़ा दावा जीरो कमीशन मॉडल है। ‘सारथी’ से किसी राइड पर कमीशन नहीं लिया जाएगा और राइड से होने वाली कमाई सीधे ड्राइवर को मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा ड्राइवरों को ईश्रम जैसी सरकारी योजनाओंबीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था बताई गई है। ड्राइवरों की सहायता के लिए वेलफेयर विंग भी बनाया गया है। एसबीआई के माध्यम से कम ब्याज दर पर कार लोन की सुविधा उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी गई है। प्लेटफॉर्म संचालन के लिए भविष्य में न्यूनतम सब्सक्रिप्शन फीस लागू की जा सकती हैलेकिन इसकी राशि अभी तय नहीं हुई है।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ‘सारथी’ ₹500 का निवेश करके भारत टैक्सी के पांच शेयर खरीद सकते हैं। इसके बाद वे कंपनी के शेयरधारक बन जाएंगे और भविष्य में कंपनी को होने वाले मुनाफे में उनकी हिस्सेदारी होगी। ड्राइवर भारत टैक्सी एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंसआधार कार्डवाहन की आरसी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। दस्तावेजों का सत्यापन मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे करती है।

भारत टैक्सी में पीक ऑवर्स के दौरान किराया बढ़ाने वाली सर्ज प्राइसिंग नहीं होने की बात कही गई है। प्रति किलोमीटर फिक्स रेट और कम किराए के जरिए यात्रियों को किफायती सफर देने का दावा किया गया है। यात्री गूगल प्ले स्टोर से भारत टैक्सी एप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर सकेंगे। लोकेशन डालने के बाद कैबऑटो या बाइक टैक्सी बुक की जा सकेगी। कैब विकल्पों में सेडान से लेकर प्रीमियम टैक्सी तक शामिल रहेंगी।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्राइवरों को वेरिफिकेशन के बाद प्लेटफॉर्म से जोड़ने की व्यवस्था बताई गई है। एप में जीपीएस ट्रैकिंगलाइव लोकेशन और यात्रा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की सुविधा होगी। आपात स्थिति में पावर बटन या एसओएस फीचर के जरिए मदद लेने की योजना है। इसके जरिए स्टेट पुलिस या कंट्रोल रूम से संपर्क और लाइव लोकेशन शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। बुकिंग या रिफंड से जुड़ी समस्या के लिए ग्राहक सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकेगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *