श्रद्धालुओं के लिए अनिल विज की सौगात: महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले से बस सेवा शुरू, जानिये क्या रहेगा समय

0

 हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज यानी 4 फरवरी मंगलवार को प्रदेश के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले से बस सेवी शुरू की गई हैं। अनिल विज ने बताया कि यह बस सेवा 5 फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएंगी। अनिल विज ने इस फैसले से हरियाणा के लोगों को महाकुंभ जाने के लिए अपने-अपने जिले से बस सर्विस मिलेगी।

 

 

प्रदेश के हर जिले से चलेंगी बस- अनिल विज

मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि, ‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोजाना हर जिले से बसें चलाई जाएंगी। महाकुंभ के लिए हरियाणा के हर जिले से रोडवेज की रोजाना एक बस जाएगी। विज ने बताया कि प्रदेश में कुल 22 जिले हैं और सभी जिलों से हर दिन एक बस कुंभ मेले के लिए चलेगी। यह बस सेवा पांच फरवरी बुधवार से शुरू हो जाएगी।

बता दें कि चंडीगढ़ में भी हर दिन महाकुंभ के लिए बस चलाई गई हैं। इस बस सर्विस को  चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की तरफ से शुरू किया गया है। CTU की AC बस रोजाना ISBT सेक्टर -17 से चलाई जाती है। यह बसें हर रोज चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे चलती है।

 

प्रदेश के हर जिले से सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक बस चलेंगी। अगले दिन यात्रियों को बसें सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच प्रयागराज पहुंचा देंगी। इसके अलावा यात्रियों को वापस आने के लिए भी बस सर्विस दी जाएगी। खास तौर पर बुजुर्गों के लिए इस सेवा को प्राथमिकता दी गई है। ताकि वे आसानी यात्रा कर सकें। इसके अलावा यह सेवा सभी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी। ताकि महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर