बाइक से उतरकर पहले आशीर्वाद लिया फिर झपट ली बालियां, 8 ग्राम सोना लूटकर फरार

0

पंजाब के लुधियाना शहर में लुटेरों और झपट मारो का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसी वारदातें लुधियाना पुलिस की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। लुधियाना के हैबोवाल इलाके के संत विहार, राजन एस्टेट में शुक्रवार दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने 68 वर्षीय कमलेश रानी के कानों से 8 ग्राम सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब कमलेश रानी नामक एक बुजुर्ग महिला गली में अकेली कुर्सी पर बैठी थीं।

दोनों युवक काफी देर से गली में चक्कर लगा रहे थे। दोनों बदमाश बुजुर्ग महिला के पास आए, उनमें से एक ने बाइक से उतर पैरों को छूकर बुजुर्ग से आशीर्वाद लिया और किसी का पता पूछने लगे। कम सुनाई देने के कारण जैसे ही महिला पास आई, एक आरोपी ने उनके कानों से बालियां झपट लीं और अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया।

महिला ने बाली छीनने वाले युवकों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकले। इस दौरान उनके दोनों कानों में चोटें आईं। यह पूरी की पूरी वारदात वहीं पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक आरोपी हेलमेट और दूसरा सफेद टोपी पहने दिख रहा है। बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई भी दिख रही है। घटना के बाद इसके बाद इलाके में दहशत है और लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। अब, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को काबू करने का दावा भी किया जा रहा है।

दो अप्रैल को न्यू माधोपुरी इलाके की स्ट्रीट नंबर 18 में दो नकाबपोश बदमाशों ने मोहम्मद अंजर आलम की मनी ट्रांसफर शॉप (साहिल टेलीकॉम) में घुसकर लूट की कोशिश की थी। जब दुकानदार ने विरोध किया तो एक आरोपी ने गोली चला दी, जिससे दुकानदार के हाथ में गोली लगी। एक अन्य व्यक्ति को नुकीले हथियार से भी हमला किया गया। बदमाश भाग निकले, लेकिन बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *