AAP चंद महीनों की सरकार; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद बोले राघव चड्ढा

0

आम आदमी पार्टी को छोड़क BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा आज 5 मई मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इस दौरान राघव चड्ढा ने AAP सरकार द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर चर्चा की है। राघव ने  पंजाब की भगवंत मान सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि ” AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद, पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी ने कथित तौर पर बदले और जवाबी कार्रवाई की भावना से प्रेरित होकर बदले की राजनीति शुरू कर दी है।

उन्होंने पंजाब के सरकारी तंत्र का इस्तेमाल उन सांसदों को निशाना बनाने के लिए किया है, जिन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए असहमति जताई और आम आदमी पार्टी छोड़ने का फ़ैसला किया। आज हमने भारत के माननीय राष्ट्रपति के सामने इन सभी घटनाक्रमों को रखा और अपनी चिंताओं से उन्हें सीधे तौर पर अवगत कराया।”

राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता राघव चड्ढा ने कहा कि, “मैं AAP को कहना चाहता हूं कि आप पंजाब पुलिस का सहारा लेकर जो कार्रवाई कर रहे हैं यह बहुत खतरनाक खेल है, हम जब तक आपके साथ थे तब तक ठीक थे और अब अलग हो गए हैं तो हम भ्रष्टाचारी हो गए हैं?

पंजाब सरकार की एजेंसियों और पैसों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। AAP भ्रष्ट लोगों के हाथों में है, आप के पास एक राज्य की सरकार और पुलिस है। भाजपा के पास 21 राज्यों में सरकार है और 21 राज्यों की पुलिस है, AAP की पंजाब सरकार चंद महीनों की सरकार है।”

बता दें कि कुछ दिन पहले राघव चड्ढा  समेत संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी बदलने के बाद पंजाब पुलिस और राज्य प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर खबरें सामने आई हैं।

कुछ दिन पहले ही संदीप पाठक के खिलाफ दो गैर-जमानती प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं। इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता से जुड़े ट्राइडेंट ग्रुप के ठिकानों पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा छापेमारी कराई गई, वहीं हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई। इस कार्रवाई को भाजपा ने ‘राजनीतिक उत्पीड़न’ करार दिया है। वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है, ऐसे में और भी ज्यादा सियास गर्म होने के संकेत मिल रहें हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *