मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, 15-17 नए चेहरों को मिल सकता है मौका!

0

भाजपा की नई टीम का गठन होने के बाद अब सरकार की बारी है। बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। मंत्रिमंडल से कई दिग्गजों की छुट्टी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। युवा चेहरे को मौका मिलने की बात कही जा रही है।

 

 

चर्चा ये भी चल रही है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रमोशन मिल सकता है। नितिन गडकरी के मंत्रालय बदलने की भी चर्चाएं हो रही है। यही नहीं कई पुराने दिग्गजों की भी छुट्टी होने की आशंका है। 15-17 नए चेहर को मंत्री बनाया जा सकता है।

 

 

अभी अश्विनी वैष्णव तीन-तीन मंत्रालय संभाल रहे हैं। रेलवे, सूचना एंव प्रसारण और आईटी मंत्रालय उनके पास है। ऐसे में उनसे कुछ मंत्रालय उनसे लिया जा सकता है। उन्हें टॉप फाइव में भी लाने की चर्चा हो रही है। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय पर भी बड़ा फैसला हो सकता हबै। फिलहाल प्रह्लाद जोशी के पास शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। बताया जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *