Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 4 अगस्त 2026

0

मेष राशिफल : परिवार का साथ मजबूती देगा, दिनचर्या को व्यवस्थित रखें आज घर और परिवार का माहौल सुखद रहेगा, घर के बड़ों की सलाह काम आएगी। भाई बहन से जुड़ी कोई खबर मिल सकती है और छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। रात में नींद कम होने या मन में बेचैनी रहने की आशंका है, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। सेहत से जुड़े छोटे उधार या पुराने बकाया मामलों का निपटारा हो सकता है। करियर में मेहनत का असर धीरे धीरे दिखेगा, धैर्य बनाए रखें। प्रेम प्रसंग में साथी से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी पर सिर भारी लग सकता है। आज किसी पुरानी बात को लेकर बहस से बचें, माहौल बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी | शुभ अंक: 3उपाय: आज गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें।

वृषभ राशिफल : बोलचाल में मिठास बनाए रखें आज सामाजिक दायरे और दोस्तों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, मन की इच्छा पूरी होने के आसार बन रहे हैं। परिवार और धन से जुड़े विषयों में स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। भाई बहन से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है, इसे शांति से सुलझाएं। करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, नई जिम्मेदारी संभालने का मौका बन सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह रहेगा। सेहत में आंख या गले से जुड़ी मामूली तकलीफ हो सकती है। आज किसी की बात को दिल पर लेने से बचें, गलतफहमी बढ़ सकती है।शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 7उपाय: आज मौन व्रत रखने का प्रयास करें या कम बोलें।

मिथुन राशिफल : करियर में मिलेगी सराहना, जल्दबाजी से नुकसान संभव कामकाज के मोर्चे पर आज सक्रियता बढ़ेगी और कॉन्फिडेंस में भी इजाफा दिखेगा। बॉस या सीनियर्स की तरफ से प्रशंसा मिलने के चांस हैं। स्वभाव में थोड़ी उग्रता आ सकती है, तो शब्द चुनते समय जरा सोच-समझकर बोलें। पैसों और घर-परिवार के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा की कोई योजना भी बन सकती है। भाई-बहन से जुड़ी कोई छोटी यात्रा भी हो सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा, इसे हल्के में न लें। सेहत की बात करें तो सिरदर्द या आंखों में जलन जैसी शिकायत हो सकती है। आज किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5उपाय: आज चंदन का तिलक लगाएं।

कर्क राशिफल : व्यक्तित्व में दिखेगा आत्मविश्वास, खर्चों पर लगाम रखें आज पर्सनैलिटी में एक अलग निखार दिखेगा, कॉन्फिडेंस भी मजबूत रहेगा। जो बात आप कहेंगे, उसका असर लोगों पर अच्छा पड़ने वाला है। भाग्य और गुरु कृपा से मन को शांति मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान जाने का ख्याल भी मन में आ सकता है। खर्च कुछ बढ़ सकता है, नींद भी थोड़ी कम हो सकती है। ऐसे में बजट और दिनचर्या, दोनों को संभालकर चलना बेहतर रहेगा। भाई-बहन से बातचीत में आज मिठास घुली रहेगी। करियर की मेहनत रंग जरूर लाएगी, पर इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। प्रेम जीवन में बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बेहतर होता जाएगा। सेहत के मामले में हल्की सुस्ती घेर सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 8उपाय: आज चावल और दूध का दान करें।

सिंह राशिफल : दोस्तों से मिलेगा सहयोग, आराम जरूर करें आज मित्रों और सोशल सर्कल की तरफ से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के आसार भी बनते दिख रहे हैं। पैसों और बोलचाल से जुड़े मामलों में सुधार आता जाएगा। आराम और नींद की कमी महसूस हो सकती है, तो दिनचर्या में थोड़ी जगह विश्राम के लिए भी निकालें। छिपे हुए रहस्यों या दस्तावेजी मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े विषयों में तालमेल बना रहेगा। कॉन्फिडेंस व्यक्तित्व में झलकेगा जरूर, मगर थकान भी साथ-साथ घेर सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर से दिल खोलकर बात करें, कुछ मन में न रखें। सेहत की बात करें तो आंख या सिर से जुड़ी हल्की तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1उपाय: आज सूर्यदेव के मंत्र ओम सूर्याय नमः का जाप करें।

कन्या राशिफल : करियर में मिलेगा अच्छा अवसर करियर के मोर्चे पर आज एक अच्छा मौका मिल सकता है। बीते दिनों में की गई आपकी मेहनत का असर आज दिख सकता है। वरिष्ठों की नजर आप पर बनी रहेगी। दोस्तों और सोशल सर्कल की तरफ से भी सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी हो या बिजनेस पार्टनर, किसी विषय पर तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी-मोटी बातों को लेकर बड़ा मुद्दा बनाने की बजाय उसे नजरअंदाज करना बेहतर होगा। सेहत, दिनचर्या और कर्ज से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है। पर्सनैलिटी में आकर्षण रहेगा। खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, तो इस पर कंट्रोल रखना बेहतर होगा। प्रेम जीवन में आज सूझबूझ से काम लें। सेहत की बात करें तो सामान्य ही रहेगी, बस सुस्ती महसूस हो सकती है। आज ऑफिस की बातचीत में ज्यादा उलझने से बचें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6उपाय: तुलसी के पौधे में जल डालें और दीपक जलाएं।

तुला राशिफल : मान सम्मान में होगा इजाफा, थकान को न करें नजरअंदाज आज पद और प्रतिष्ठा के मामले में तरक्की के संकेत मिलेंगे, ऑफिस या समाज में आपकी पूछ बढ़ेगी। गुरुजनों और भाग्य का साथ मिलेगा, किसी धार्मिक स्थल जाने का प्रोग्राम बन सकता है। हालांकि, शरीर में थकावट और काम का बोझ महसूस होगा, इसलिए दिनचर्या ठीक रखें। खर्च बढ़ने के साथ साथ अकेले रहने का मन भी कर सकता है। मगर, सामाजिक दूरी सही नहीं रहेगी। बच्चों या प्रेम संबंधों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मित्र वर्ग से भरपूर साथ मिलेगा। साथी संग वक्त बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा। शरीर थका हो तो जबरदस्ती काम न करें, थोड़ा आराम करें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9उपाय: आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

 

वृश्चिक राशिफल : भाग्योदय के योग बनेंगे, संतान के विषयों में रखें सब्र आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पढ़ाई या धार्मिक कामों में मन लगेगा। हर क्षेत्र में सफलता के आसार बनेंगे। बच्चों, प्रेम प्रसंग या रचनात्मक कार्यों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है, इसलिए जल्दबाजी छोड़कर सब्र से काम लें। ससुराल पक्ष, गुप्त मामलों या जरूरी कागजातों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। घर या गाड़ी से जुड़े काम में एहतियात बरतें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। दिल के मामलों में भावुकता हावी रह सकती है, संतुलन बनाए रखें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। किसी की निजी बात या मामले में उतावलापन न दिखाएं।शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4उपाय: जरूरतमंद लोगों को कंबल या गर्म कपड़े दान करें।

 

धनु राशिफल : घर में बनेगा खुशनुमा माहौल, कागजी काम में बरतें सतर्कता आज घर परिवार का माहौल हल्का-फुल्का रहेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी मामले में चर्चा हो सकती है। अपने मन की बात न होने पर गुस्सा करने के बजाय, इसे समझदारी से निपटाएं। गुप्त मामलों में जल्दबाजी न करें। नौकरी में आपको टीम वर्क की भावना में काम करना होगा। भाई बहन के साथ छोटी यात्रा सुखद साबित होगी। किस्मत का साथ मिला जुला रहेगा, धैर्य बनाए रखें। रिश्तों में भरोसा कायम रखें। घरेलू कामकाज से थोड़ी थकान हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने या किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले बारीकी से पढ़ लें।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 12उपाय: आज पीले वस्त्र पहनें या चने की दाल का दान करें।

मकर राशिफल : जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर सपोर्ट, खानपान का रखें ख्याल आज पति-पत्नी या बिजनेस पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठाने से राहत मिलेगी। सेहत, रोजमर्रा के काम और कर्ज को लेकर सतर्क रहना होगा। काम की अधिकता की वजह से थकान हो सकती है। ऑफिस के काम का बोझ बढ़ सकता है। भाई-बहन के साथ बातचीत में तल्खी आ सकती है। लिहाजा, अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। किस्मत का पूरा साथ मिलगा। लंबी यात्रा के मौके बन सकते हैं। पैसे और घरेलू मामलों में सावधानी जरूरी है। दिल के रिश्तों को निभाने के लिए समझदारी दिखानी होगी। पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खानपान संभलकर करें। पैसों के लेन देन में आज पूरी सतर्कता बरतें।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10उपाय: आज निगेटिविटी से बचने के लिए काजल का टीका लगाएं।

कुंभ राशिफल : बच्चों से मिलेगी खुशखबरी, जेब ढीली होने से बचाएं आज संतान, प्रेम प्रसंग या किसी क्रिएटिव काम की तरफ से खुशी मिल सकती है। मूड भी अच्छा बना रहेगा। पैसों के मामलों में और घर-परिवार के लोगों से बातचीत में जरा सावधानी बरतें। खर्चों पर लगाम कसनी होगी, इसे टालें नहीं। नौकरी, सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में जो मेहनत की गई है, उसका नतीजा भी सामने आ सकता है। छवि और पर्सनैलिटी में निखार धीरे-धीरे आता जाएगा। गुप्त मामलों या कागजी कामों में कदम फूंक-फूंककर रखें, कोई जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ने के आसार भी बनते दिख रहे हैं। सेहत की बात करें तो आंख या गले से जुड़ी हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है। शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 15उपाय: आज काले तिल, काली उरद या लोहे का दान करें।

मीन राशिफल : आत्मविश्वास रहेगा चरम पर, बच्चों को धैर्य से संभालें आज आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में गजब की चमक रहेगी, आपकी लगनेश गुरु की कृपा से सोच साफ और सकारात्मक बनी रहेगी। बच्चों, प्रेम या क्रिएटिव कामों में मेहनत जरूरी होगी, तुरंत नतीजे की उम्मीद छोड़ दें। घर, मां और गाड़ी से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें। सेहत, दिनचर्या और नौकरी के मामलों में सतर्कता जरूरी है। दोस्तों का साथ मिलेगा। अकेलापन या खर्च की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, सोच-समझकर आगे बढ़ें। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जाप करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *