प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर बड़ा हादसा, एक क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल! जानिए क्या हुआ

0

सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के पास हुए इस सड़क दुर्घटना में फिल्म यूनिट के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। इस हादसे के चलते पिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह हैदराबाद के बाहरी इलाके अब्दुल्लापुरमेट के पास हुआ। फिल्म की टीम शूटिंग के लिए रामोजी फिल्म सिटी जा रही थी, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज के पास डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिल्म ‘फौजी’ के बारे में
फौजी एक बड़े बजट की देशभक्ति पर आधारित पीरियड फिल्म है, जिसका निर्देशन हनु राघवापुड़ी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास एक ऐसे सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो आज़ादी से पहले के दौर में एक सोलो बटालियन को लीड करता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर