पठानकोट में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस ने 4 लोगों को रौंदा; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत गांव कोतलपुर के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और बस को आग के हवाले कर दिया।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, बस को किया आग के हवाले हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को रोकने की कोशिश की और आक्रोश में आकर हाईवे पर ही बस को घेर लिया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
