हरियाणा के 13 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। सक्रिय होने के साथ ही 14 जिलों में वर्षा हुई। वर्षा होने के साथ ही तेज गर्मी से परेशान आम आदमी को राहत मिली है। तापमान में तेजी से गिरावट भी हुई है। वर्षा के चलते अंबाला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक आ गया।
अब आने वाले दिनों में 13 तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। अभी प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है। मौसम बदलाव के बाद वर्षा होने से बढ़ी बिजली सप्लाई की मांग भी कम हुई है। लगातार कट से हो रही परेशानी से राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को फतेहाबाद, हांसी, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, चरखी दादरी में हल्की वर्षा हुई। मौसम सुहावना होने के साथ ही तापमान कम हुआ। पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा नहीं होने के कारण गर्मी अधिक बढ़ गई थी। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ जो हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ था, जो अब नीचे की तरफ आना शुरू हुआ है। जिससे मानसून की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, डेल्टागंज, पुरुलिया, डिगा से उत्तर पूर्व बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की गतिविधियों में 20 जुलाई देर रात्रि के बाद बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जिससे हरियाणा राज्य में 21 से 24 जुलाई के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच बीच में बादलवाई रहने की संभावना है।
इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोतरी व वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।
यलो अलर्ट
कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद
