पंचकूला सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय को एहतियातन पूरी तरह खाली करा लिया गया। मौके पर बम जांच टीम पहुंचकर कार्यालय परिसर की गहन तलाशी ले रही है। सेक्टर-14 थाना पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल कार्यालय परिसर की जांच की गई है। धमकी भरे ईमेल की भी जांच की जा रही है।