अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग घायल

0

रामबन: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक हादसा हो गया। यहां दो बसों और एक कार के बीच टक्कर हो गई। बसों में अरमनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालु सवार थे। इस घटना में कुल 18 लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही तमाम सुरक्षा बलों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत अभियान शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंदरकोट लंगर पॉइंट के पास दो बसों और एक कार में टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के यात्रियों को ले जा रही JKRTC की दो बसों और एक कार की टक्कर में 18 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही सिविल प्रशासन, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

CRPF के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) मनीष कुमार सच्चर ने कहा कि सभी घायल यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्हें दूसरे काफ़िले में भेजा जा रहा है। सच्चर ने बताया, “सुबह 7.21 बजे, दो बसें काफिले में जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें लगभग 18 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हम उन्हें रामबन अस्पताल ले गए। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्हें दूसरे काफिले में भेजा जा रहा है।”

रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इल्यास खान ने कहा कि यह हादसा तब हुआ जब यात्रा का काफिला चंदरकोट लंगर पॉइंट पर पहुंचा। उन्होंने बताया, “सुबह करीब 7.20 बजे, जब पहलगाम यात्रा का काफिला चंदरकोट लंगर पॉइंट पर पहुंचा, तो SRTC की दो बसों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक कार भी टकरा गई। इसमें 18 लोग घायल हुए हैं।”

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *