होशियारपुर :जेल में नशा बिकवाने के आरोप में डिप्टी सुपरडेंट गिरफ्तार

0

Screenshot

पंजाब के होशियारपुर में केंद्रीय जेल में एक सनसनीखेज मामले में जेल डिप्टी सुपरडेंट हरभजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है

जेल अधिकारी पर मोटे पैसे की एवज में कैदियों को ड्रग और मोबाइल मुहैया करवाने के आरोप लगे हैं

पुलिस अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों एक कैदी द्वारा वीडियो में जेल प्रशासन पर नशा बिकवाने के आरोप की जांच के आधार पर जे कार्रवाई सामने आई है

दरअसल पिछले दिनों एक कैदी मनप्रीत मन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसमें उसने जेल प्रशासन पर नशा बिकवाने और कैदी लड़का लड़कियों को जेल में गलत काम करने के लिए जगह मुहैया करवाने और कैदियों से जबरन वसूली के आरोप लगाये थे

पुलिस जांच में जे सभी आरोप सही पाए गए थे

जांच में डिप्टी सुपरडेंट हरभजन सिंह का नाम सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

एसएसपी होशियारपुर संदीप मालिक ने दो अधिकारियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है गिरफ्तार होने वालों में जेल डिप्टी सुपरडेंट हरभजन सिंह और कांस्टेबल रविंदर सिंह शामिल है

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *