गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद सुखजिंदर रंधावा, पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल

0

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस में रार उभरने लगी है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश पार्टी प्रधान बनाए रखने के फैसले के बाद कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी है।

इसी बीच सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रंधावा ने कहा कि मैंने शाह से पंजाब की कानून व्यवस्था पर बात की। सूत्रों के अनुसार, शाह से रंधावा की मुलाकात राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने करवाई है।

कांग्रेस में नई नियुक्तियों पर रंधावा ने कहा कि इस बात पर गौर करना जरूरी है कि हालात इस मोड़ तक नहीं पहुंचने चाहिए थे। इतनी सारी बैठकें करने के बाद भी संतुष्टि न मिलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *