हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति पर दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, बच्चों के साथ छोड़ा ससुराल!

0

हरियाणवी डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं सपना चौधरी से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। ये मामला दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में दर्ज कराया गया है जहां कोर्ट ने सपना को अंतरिम राहत देते हुए उनके पक्ष में संरक्षण संबंधी आदेश जारी किए हैं।

कोर्ट ने वीर साहू पर तमाम रोक लगाते हुए आदेश दिया कि वह उनकी पत्नी सपना चौधरी के संपर्क में न आ सकें साथ ही उनके घर, ऑफिस या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचने से रोका गया है। यह अंतरिम संरक्षण आदेश महिला संरक्षण कानून के तहत दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आदेश सपना चौधरी की आगामी फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले जारी किया गया है, ताकि उनकी सुरक्षा और पेशेवर गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि वीर साहू ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। कोर्ट में पेश किए गए केस रिकॉर्ड के मुताबिक, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने पति द्वारा बार-बार की जा रही हिंसा के कारण अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल छोड़कर चली गई थीं।

इसके चलते सपना ने कानूनी रास्ता अपनाया है और दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दायर करते हुए पति के खिलाफ केस किया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *