हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा

0

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पद से मंगलवार (9 जून) को इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें किसी दूसरे पद पर नियुक्त किया जाता है तो वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगी. उनके बयान के विरोध प्रदेशभर की नर्स हड़ताल पर चली गई थीं. सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने कामकाज छोड़कर धरना दिया. इस दौरान उन्होंने रेणु भाटिया के इस्तीफे की मांग भी उठाई. नर्सिंग फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजकर भाटिया को पद से हटाने की मांग की थी.

इससे पहले रेणु भाटिया ने कहा था कि ‘मैं माफी नहीं मांगूंगी’. नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा था कि वे स्टाफ नर्स यूनियन से इस मामले को लेकर बात करेंगी. इस मामले में वहां (कुरुक्षेत्र) के CMO को बर्खास्त कर चुके हैं. वह घटना बहुत ही शर्मनाक थी.

रेणु भाटिया के ‘आपकी बेटी को किसी के साथ कमरे में छोड़ दूं’ वाले बयान से विवाद बढ़ गया. दरअसल, बीते दिनों कुरुक्षेत्र में एलएनजीपी सरकारी अस्पताल में एक बच्ची के साथ गलत काम हुआ था, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा था. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया. इस मामले में रेणु भाटिया बीते दिनों अस्पताल में पहुंची थीं और उन्होंने वहां मौजूद नर्स को फटकार लगाई थी. रेणु भटिया ने नर्सों से सवाल किया था कि वह घटना के दौरान मौके पर क्यों नहीं थीं और उन्होंने बेटी को अकेले क्यों डॉक्टर के पास रहने दिया?

मंगलवार को करनाल में नर्स 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहीं. करनाल नागरिक अस्पताल की स्टाफ नर्स भारती ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष ने हम पर बेबुनियाद आरोप लगाया. बिना जांच के ही हमें आरोपी बना दिया गया. महिला आयोग की अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हमने (नर्सों) महिला होकर बच्ची के साथ गलत होने दिया और डॉक्टर के साथ शामिल थे. जब कोई चीज साबित नहीं हुई तो हमें किस तरह से कसूरवार बताया जा रहा है?

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *