टीम इंडिया की T20 टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव की हुई टीम में धमाकेदार एंट्री

0

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ‘BCCI’ ने आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम इंडिया की T20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सिलेक्शन कमेटी ने सबसे बड़ा और कठोर फैसला ये लिया कि बोर्ड ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने के साथ साथ टीम से भी ड्रॉप कर दिया, जबकि अक्षर पटेल को भी उपकप्तानी से हटा दिया गया है, लेकिन वो टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं.

बोर्ड ने IPL में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले दो युवा खिलाड़ियों को इनाम दिया है. जिसमें 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम शामिल है. वैभव IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर आरेंज कैफ होल्डर रहे थे, जबकि दिल्ली के प्रिंस यादव ने उसी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए कुल 16 विकेट लिए थे.

बीसीसीआई ने टीम के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी सभी T20I टीमों से बाहर करके चौंका दिया है. हालांकि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ ODI टीम का हिस्सा होंगे और T20I टीम में कुछ रोटेशन किया जाएगा. हार्दिक की बॉलिंग के आधार पर भी उनका आकलन किया जाएगा और सिलेक्शन कमिटी उसी के आधार पर फैसला लेगी, अगर वह अच्छी बॉलिंग करते हैं, तो हम देखेंगे कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्ति करना एक नई शुरुआत का हिस्सा है. अगरकर ने कहा कि श्रेयस का टीम से बाहर रहना अजीब था, लेकिन अब उन्हें जगह मिल गई है और उन्होंने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है. बल्ले से उनके प्रदर्शन के अलावा, कप्तान के तौर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, उन्होंने KKR के साथ एक बार खिताब जीता है और PBKS के साथ भी कुछ बहुत अच्छे सीजन खेले हैं. उनका T20I टीम का हिस्सा न होना अजीब था, लेकिन अब उन्हें जगह मिली है, तो उन्होंने इसे अपनी काबिलियत से हासिल किया है.’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *