BCCI ने कर लिया फैसला! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान

0

 श्रेयस अय्यर का भारत का अगला टी20 कप्तान बनना तय है. वह सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस करेंगे. हालांकि एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन मीटिंग में टी20 कप्तानी के मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर चर्चा नहीं हुई.

लेकिन, शीर्ष पदाधिकारियों को श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त करने की इच्छा के बारे में सूचित कर दिया गया है. संभवतः 6 जून को कप्तान के चयन के लिए होने वाली बैठक में श्रेयस से परामर्श लिया जाएगा.

साथ ही तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाए जाने की भी बात हुई है. श्रेयस को कप्तान बनाने के साथ-साथ बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी तिलक को उपकप्तान बनाने के लिए भी तैयार हो गए हैं. श्रेयस को कप्तान और तिलक को उपकप्तान बनाने का फैसला सिलेक्टर्स और कोच की सर्वसम्मति से लिया गया है.

06 जून को आयरलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया जाएगा, जिसमें अय्यर को कप्तान बनने का आधिकारिक एलान हो जाएगा.

एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें टीम में जगह मिलेगी? इसका साफ जवाब तो नहीं मिल सका है, लेकिन हिंट से कहीं न कहीं साफ हो जाता है कि सूर्या को टीम में भी जगह नहीं मिलेगी. एशियन गेम्स के लिए जारी हुई संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्या का नाम शामिल नहीं था. इससे कहीं न कहीं साफ हो जाता है कि सूर्या की पूरी तरह से छुट्टी हो चुकी है.

आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है. 15 साल के वैभव IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने सीजन की 16 पारियों में 776 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *