भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 1 से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

0

 पंजाब में तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप के अलर्ट के बीच राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में एक जून से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर के स्कूलों में पूरे जून महीने तक नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। विभाग ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। पिछले दो दिनों से पंजाब के अधिकांश जिलों में तापमान थोड़ा गिरा है, लेकिन जून का महीना अब तपाएगा। जून के महीने में तापमान लगातार बढ़ेगा कई स्थानों पर लोगों को भीषण गर्मी तथा लू का सामना करना पड़ सकता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *