चंडीगढ़: सेक्टर-9 के काउबॉय रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग का छापा

0

चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सेक्टर-9 के काउबॉय रेस्टोरेंट में छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई आबकारी एवं कराधान आयुक्त निशांत यादव के निर्देशों पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में बिना वैध लाइसेंस के शराब का भंडारण और परोसने का काम किया जा रहा है।

आबकारी एवं कराधान अधिकारी भूपिंदर राणा और आबकारी निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान रेस्टोरेंट परिसर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। अधिकारियों ने पाया कि संचालक के पास शराब रखने और परोसने के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं था। आबकारी विभाग के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम और लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन के चलते की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 68(1)(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *