पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: चंडीगढ़ में 10 दिन में चौथी बढ़ोतरी, जानिए नए रेट
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सोमवार सुबह नींद से उठते ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिन के भीतर चौथी बार बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम 2.60 रुपये और डीजल 2.70 रुपये बढ़े हैं। ऐसे में अब चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार हो चुकी हैं। शहर में पेट्रोल 101.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। 23 मई को ही सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। हाल के दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम कुल चार रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं।
मई महीने में कब-कब बढ़े दाम
15 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर करीब 3 रुपये की वृद्धि हुई थी।
19 मई: पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की वृद्धि हुई थी।
23 मई: पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
25 मई: पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
