चंडीगढ़ में नशा तस्करों पर शिकंजा, 4 दिन में 150 से ज्यादा गिरफ्तार-हिरासत में; SSP ने बताया आगे का प्लान

0

पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर ‘नशे के विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया है. राज्यपाल और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के सख्त निर्देश पर चंडीगढ़ पुलिस 11 सितंबर से शहर भर में नशा तस्कारों को दबोचने में लगी हुई है और शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रभावी तौर से कार्रवाई की जा रही है. नशे के कारोबार में शामिल संदिग्धों को भी पकड़ा जा रहा है. पिछले करीब 4 दिनों में ही 150 से ज्यादा लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है.

‘नशे के विरुद्ध’ अभियान पर SSP कंवरदीप कौर ने कहा चंडीगढ़ में राज्यपाल और प्रशासक के निर्देश पर 11 सितंबर से शुरु हुई नशा विरोधी मुहिम में पूरी पुलिस, सभी थाना प्रभारी और स्पेशल यूनिट्स शामिल हैं. सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करके ड्रग्स बेचने वालों और उसका सेवन करने वालों को पकड़कर उनपर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. हमारा मकसद यही है कि चंडीगढ़ को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जाए.

हमने 11 सितंबर से 14 सितंबर तक पिछले 4 दिनों में NDPS के तहत 26 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं और करीब 150 से ज्यादा लोगों को या को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है. जिन पर नशे का कारोबार करने का शक है, उन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है जबकि जो नशे के सामान के साथ पकड़े जा रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है और अगर उन पर पुराने केस दर्ज हैं तो उनकी बेल भी कैंसिल कराई जा रही है.

SSP ने कहा कि शहर के लोगों से यही अपील है कि अगर उनके पास नशे को लेकर कोई भी इनपुट आती है तो वह अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी या फिर मुझसे शेयर करें. इस पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी. किसी भी तरह की कोई भी देरी नहीं होगी. वहीं अगर किसी इलाके में किसी ग्राउंड, खुली जगह या बिल्डिंग के पास कोई नशे का सेवन करते हुए देखा जाता है तो भी पुलिस को सूचना दी जाए. उस पर भी कार्रवाई करके उसे ठीक किया जाएगा.

SSP ने बताया कि नशे की रोकथाम के लिए जल्द विशेष तौर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. एसएसपी ने जानकारी दी कि मिल रही सुचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है. पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, मध्य प्रदेश, ओडिशा जैसे राज्यों से नशे की सप्लाई के तार जुड़ रहे हैं. SSP का कहना है कि चंडीगढ़ में नशे की सप्लाई उतनी ज्यादा नहीं है जितनी कंजप्शन है. उस कंजप्शन को खत्म करने का काम भी चंडीगढ़ पुलिस कर रही है.

कंवरदीप कौर ने जानकारी दी कि शहर के अभी तक 58 गली-मोहल्ले और इलाके आइडेंटिफाई किये गए हैं, जो नशे से ज्यादा ग्रस्त हैं और हॉटस्पॉट बने हुए है. ऐसी जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाकर नशे को खत्म किया जा रहा है. इसके अलावा और भी कई ऐसी जगहें हो सकती हैं जहाँ नशे लेने वाले बैठते हों लेकिन पहले उन 58 गली-मोहल्ले और इलाकों पर काम होगा. जो आइडेंटिफाई हुए हैं. इसके बाद और जगहों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जायेगी.

एसएसपी ने कहा कि जिसे नशे की आदत लग गई हो और उसका परिवार उसे ठीक कराना चाहता है या फिर वह व्यक्ति खुद नशे सेछुटकारा पाना चाहता है तो हम ऐसे लोगों को नशा मुक्ति और उपचार केंद्र में भर्ती करायेंगे और उनकी मदद करेंगे. उनकी काउंसलिंग की जाएगी और उनका अच्छा इलाज कराया जाएगा. उन्हें मेन स्ट्रीम में आने के लिए प्रोतसाहित किया जाएगा. हमारी लड़ाई नशे को बेचने वालों के लिए खिलाफ है, लेने वालों के खिलाफ नहीं.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *