पंजाब में NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों का बस किराया माफ, केजरीवाल बोले- ‘बच्चों अब मन लगाकर तैयारी करो’

0

 पंजाब सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET UG की दोबारा परीक्षा के लिए अपने-अपने केंद्रों तक पहुंचने के लिए पंजाब रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले सभी छात्रों का किराया माफ करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक्स हैंडल पर दी। केजरीवाल ने कहा कि बच्चों आपके सुझावों पर पंजाब सरकार ने 20-22 जून के दौरान NEET के सभी छात्रों के लिए बस सेवाएं मुफ़्त करने का फ़ैसला किया है। अब अपना मन लगाकर तैयारी करें।

केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि कुछ छात्रों ने उनसे बस किराया माफ करने की अपील की थी। केजरीवाल ने कहा कि कुछ बच्चों ने कहा था कि कई गरीब छात्र NEET परीक्षा देते हैं। उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते। आप लोगों ने कहा था कि सेंटर तक कुछ मदद हो सके तो…। आज हम पंजाब आए हुए हैं और इस संबंध में मुख्यमंत्री मान से बात की। सीएम ने छात्रों का बस किराया माफ करने का फैसला किया है।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि नीट की परीक्षा दे वाले छात्र 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। सीएम मान ने कहा कि NEET की तैयारी करने वाले कई छात्र आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं और अक्सर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा खर्च का इंतजाम करने में भी संघर्ष करते हैं। NEET परीक्षा 21 जून को है। इसलिए पंजाब सरकार ने 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET परीक्षा देने वाले सभी छात्रों का किराया माफ करने का फैसला किया है। छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाएं और उनसे टिकट का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बता दें कि NEET-UG 2026 का पेपर 3 मई को आयोजित किया गया था। पेपर लीक के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *