चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में युवक ने की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान सेक्टर-52 निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिकेत निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या की।
घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस चौकी सेक्टर-61 के प्रभारी समेत पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
