अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी, शूटिंग खत्म होते ही पहुंचे अस्पताल, काम से लिया ब्रेक

0

बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्देशक अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म के ‘केरलम’ शेड्यूल को पूरा करने के तुरंत बाद अक्षय ने मुंबई के अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्होंने आंखों की एक माइनर सर्जरी कराई। लगातार काम के दबाव और व्यस्त शेड्यूल के बाद अब अभिनेता स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए कुछ दिनों के छोटे ब्रेक पर रहेंगे। आखों में तकलीफ होने के चलते एक्टर ने सर्जरी कराने का फैसला किया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की यह प्रक्रिया बुधवार सुबह, 6 मई को संपन्न हुई। यह एक छोटी सी सर्जरी थी जो मुख्य रूप से ‘विजन करेक्शन’ (दृष्टि सुधार) के लिए की गई थी। एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म का केरल शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने इस मेडिकल प्रोसीजर के लिए समय निकाला। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, ताकि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौट सकें।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर