अपनी ही मौत की झूठी खबर सुनकर फूटा शक्ति कपूर का गुस्सा, कहा – ‘ मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाना बंद करो’

0

वीरवार की रात को एक फोटो वायरल हुई, जिसने सारी इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी। उस फोटो में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर के मौत की खबर दी हुई थी। जैसे ही ये फोटो इंटरनेट पर आई, हर तरफ सनसनी मच गई। एक के बाद एक हर किसी ने इस की तरह की फोटोज डालना शुरू कर दिया।

इसके बाद ही शक्ति कपूर ने अपने ऑफिसियल पेज से एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ये खबर फैला रहा है बिलकुल झूठ है। इसी के साथ उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इस तरह का मजाक कर रहा है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। शक्ति कपूर ने कहा है कि वो जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस में करेंगे।

जैसे की देख और सुन सकते हैं इस वीडियो में शक्ति कपूर कहते नजर आ रहे हैं- मेरे निधन की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।’

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर