‘कई सालों के बाद आज पश्चिम बंगाल आजाद हुआ है, वहां के लोगों ने खुली हवा में सांस ली है’- अनिल विज
अंबालाः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “कईं सालों के बाद आज बंगाल आजाद हुआ है. बंगाल पर भगवा लहराया है. बंगाल में गुंडागर्दी को खत्म किया गया है. वहां के लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं.” इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी के द्वारा सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की घोषणा की कड़ी आलोचना की.
मंदिर ने भी बंगाल ने खुली सांस ली: पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा मंदिर 15 साल के बाद खुला, जिसपर अनिल विज ने कहा कि “वहां पर देश के बहुसंख्यक समाज को दबाया जा रहा था. आज उन्होंने भी खुली सांस ली है और मंदिर ने भी खुली सांस ली है.”
‘राहुल गांधी के चुनावों में हार की सेंचुरी का इंतजार कर रहे हैं’: राहुल गांधी ने कहा असम और बंगाल ऐसे स्पष्ट मामले हैं जहां BJP ने चुनाव आयोग की मदद से चुनाव चुराए हैं. इस पर अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दते हुए कहा कि “बंगाल में जीत पर सारा देश खुशियां मना रहा है. जब-जब देश खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी जी रोने लग जाते हैं.” उन्होंने कहा कि “वो 99 चुनाव हार चुके है और हम तो उनकी सेंचुरी का इंतजार कर रहे हैं.”
आने वाले समय में पंजाब में भाजपा सरकार बनेगीः जब उनसे पूछा गया कि क्या आगे पंजाब में भी बीजेपी की सरकार आएगी तो उन्होंने कहा कि “समय-समय पर लोगों ने इन पंजाब को लूटा है. आने वाले चुनाव में पंजाब में भी भाजपा सरकार बनेगी.”
