हिमाचल में कुदरत का कहर: लैंडस्लाइड से दो वाहन दबे, लोगों ने भागकर बचाई जान

0

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के संगड़ाह में एक बार फिर चूना पत्थर खदान से आई आपदा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संगड़ाह मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर वालिया लाइमस्टोन खदान से बारिश के बाद बहकर आए भारी मलबे में एक कार और एक बाइक दब गई। वाहन सवारों ने मुश्किल से जान बचाई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खदान से निकलने वाले हजारों मीट्रिक टन मलबे को संगड़ाह श्रीरेणुकाजी नाहन सड़क के ठीक ऊपर अवैध रूप से डंप किया जा रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *