पंचकूला में भाजपा की सुनामी, हरियाणा के राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने वार्ड नं0 6 में पार्थ गुप्ता के समर्थन में क विशाल जनसभा।

0

 

पंचकूला में भाजपा की सुनामी, हरियाणा के राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने वार्ड नं0 6 में पार्थ गुप्ता के समर्थन में क विशाल जनसभा।

पंचकूला : 06 May, 2026

वार्ड नं. 6 के सेक्टर 16 पार्क में भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल एवं वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी पार्थ गुप्ता के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में हरियाणा के माननीय राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्ञान चंद गुप्ता, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, पूर्व मानद सचिव श्रीमती रंजिता मेहता, श्री अशोक शेरवाल आदि नेता मौजूद रहे।

माननीय मंत्री श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज 22 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकारें कार्य कर रही हैं। उन्होंने पंचकूला के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी 10 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मेयर पद के प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल तथा वार्ड नं. 6 से युवा, शिक्षित एवं ऊर्जावान प्रत्याशी श्री पार्थ गुप्ता को विजयी बनाकर पंचकूला में भी एक सशक्त एवं विकासशील सरकार का निर्माण करें।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पंचकूलावासियों को “मजबूरी नहीं, मजबूती” को चुनना चाहिए। उन्होंने सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान कर पंचकूला के निरंतर विकास को और गति देने का आह्वान किया।

मेयर प्रत्याशी श्री श्याम लाल बंसल एवं वार्ड नं. 6 के प्रत्याशी श्री पार्थ गुप्ता ने भी जोशपूर्ण संबोधन में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया और वार्डवासियों से 10 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भावनात्मक अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री बृज लाल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद वत्स सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जनसभा के दौरान पंचकूलावासियों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा के विकासात्मक विजन पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में प्रचंड समर्थन का विश्वास दिलाया।

*जारीकर्ता*
*कार्यालय*
*पार्थ गुप्ता*
*प्रत्याशी वार्ड नम्बर 6*

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *