उसके बाद संगत ने पहले सड़क जाम की और उसके बाद सड़क किनारे गुटका साहिब के अंगों को खोजा। उन्होंने बताया कि गुटका साहिब के कई अंग सड़क किनारे संगत ने खोज कर रूमाला साहिब में जमा किए।

वहां खड़े लोगों ने आशंका जताई की किसी ने गुरुद्वारा सिंह शहीदां से गुटका साहिब को उठा कर यहां लाकर बेअदबी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संगत को समझाया। डीएसपी ने संगत को इस घटना के आरोपी को पकड़ने का भरोसा जताया।