पंचकूला नगर निगम चुनाव: वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल ने दाखिल किया अपना नामांकन

0

पंचकूला नगर निगम चुनाव

वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल ने दाखिल किया अपना नामांकन

पंचकूला, 25 अप्रैल

पंचकूला नगर निगम के 8 मई को हो रहे चुनाव के लिए शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश गोयल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, जिनमें भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर राकेश गोयल ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास है। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छता, सड़क, जल और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 के नागरिकों का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नामांकन के बाद समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जीत का विश्वास जताया। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना है।

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *