सेक्टर 7 में सुरेश वर्मा को मिला महिलाओं और बुजुर्गों का समर्थन, एमआरएफ सेंटर हटाने का दिया आश्वासन
सेक्टर 7, डी.सी. मॉडल स्कूल के साथ लगते पार्क में पार्क समिति के प्रधान गोयल साहब, आनंद शर्मा जी के साथ सुरेश कुमार वर्मा, भाजपा प्रत्याशी वार्ड नंबर 3 ने पार्क में जाकर स्थान लोगों से अपील की कि आने वाले 10 तारीख को नगर निगम पार्षद के लिए सुरेश वर्मा को और मेयर के लिए श्यामलाल बंसल को वोट दीजिए। पार्क में सभी महिलाओं और बुजुर्गों से अपील की। उन्होंने अश्वासन दिया कि हम बीजेपी के साथ हैं और बीजेपी को ही वोट करेंगे। सुरेश कुमार वर्मा ने उनको आश्वासन दिया कि गंदगी के एमआरएफ सेंटर को जल्दी से जल्दी हटवाया जाएगा और सेक्टर 7 के कम्युनिटी सेंटर को भी जल्द पूरा करवाकर खोल दिया जाएगा।

RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
