मोहाली के सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव, मरीजों को अब सुबह 8 बजे से मिलेगी सुविधा

0

मोहाली। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के समय में अहम बदलाव किया गया है। सीएमओ डाॅ. संगीता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया जाएगा। नए आदेशों के तहत अब अस्पताल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे तक सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस बदलाव के दायरे में जिला अस्पताल मोहाली, सब-डिविजनल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी), आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आम आदमी क्लीनिक और ईएसआई अस्पताल शामिल हैं।

इससे पहले सर्दियों के दौरान अस्पतालों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, जिसे अब गर्मियों के अनुसार संशोधित किया गया है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर अब निर्धारित समय से आधा घंटा पहले, यानी सुबह 7:30 बजे ही खुल जाएंगे। इसका उद्देश्य मरीजों की लंबी कतारों को कम करना और उन्हें समय पर जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है।

हालांकि, जिला अस्पताल फेज-6 मोहाली का समय पहले ही 1 अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जा चुका है और यह पहले की तरह ही जारी रहेगा। सिविल सर्जन डाॅॅ. जैन ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *