हिमाचल: चलती बस पर बरसे पत्थर, सड़क किनारे लटकी बस; 20 सवारियां सुरक्षित

0

भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी। जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

बताया कि जा रहा है कि जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। बुधवार सुबह के समय यह घटना हुई। बस से उतर सवारियों ने बस का टायर देखा तो उन्होंने बस चालक का अनमोल जिंदगियां बचाने पर उनका आभार जताया। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमारने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं।

बुधवार को भी समय पर वह बस में सवार होकर जा रहे थे। अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। ऐन मौके पर चालक ने ब्रेक लगा कर सवारियों को बस से नीचे उतारा। जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *