हमारे पास पर्याप्त इंतजाम, करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल: बोले- गैस और पेट्रोल को लेकर घबराएं नहीं

0

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोगो को एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर पैनिक न होने की अपील की है। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हैं। इसलिए गैस आदि कुछ चीजों की आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं।

वे वीरवार को करनाल में दिशा की बैठक लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गैस और पेट्रोल को लेकर अभी स्थिति भले ही नियंत्रण में है लेकिन सावधानी हमेशा बरतनी चाहिए। इसलिए भारत सरकार एडवांस में तैयारी कर रही है। ताकि कल को कोई कठिनाई आती है तो आसानी से व्यवस्था की जाए। पेट्रोल और गैस को लेकर हमारे पास कई विकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि भारत देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हैं। कुछ चीजों का दूसरे देशों के साथ लेन-देन शुरु से होता आया है। अब यदि इस लेनदेन में कुछ स्थिति बिगड़ती भी है तो हम अपने स्तर पर इंतजाम करने में सक्षम हैं। केंद्रीय मंत्री गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से करनाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सभी को रामनवमी और अष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

जरूरत के अनुसार करनाल में बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव
केंद्रीय मंत्री ट्रेन से करनाल पहुंचे। करनाल में शिवशक्ति और वंदे भारत के ठहराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरत के अनुसार ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, जरूरत के आधार पर मांग रेल मंत्रालय को भेजी भी जाती है। कई ट्रेनों के ठहराव पर अभी भी प्रस्ताव गए हुए हैं। ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले गीता जयंती एक्सप्रेस भी करनाल में नहीं रुकती थी, जब जरूरत महसूस हुई तो इसका ठहराव भी किया गया।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर