रोडवेज बस के नीचे सिर देकर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास, चालक की सूझ-बूझ से बची जान

0

पानीपत के सिवाह बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने रोडवेज बस के नीचे सिर देकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जैसे ही बस चली तो व्यक्ति ने दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख दिया। लेकिन, चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। हादसे में व्यक्ति का एक हाथ जख्मी हुआ। तीन दिन पहले हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मंगलवार को सोशल मीडिया सिवाह बस स्टैंड की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें रेवाड़ी डिपो के एक बस स्टैंड से बाहर निकल रही है। उसी समय एक करीब 50 साल का व्यक्ति दौड़कर बस के पहिए के नीचे सिर रख देता है। लेकिन जब व्यक्ति बस की ओर दौड़कर आया तो चालक ने उसे देखकर ब्रेक लगा दी जिससे बस का पहिया उसके ऊपर से उतरने से बच गया। व्यक्ति का एक हाथ बस के पहिए की चपेट में आकर जख्मी हो गया।

यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि फुटेज न होती तो रोडवेज चालक की गलती निकलती और उनके खिलाफ कार्रवाई होती। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *