पश्चिम एशिया में तनाव के बीच LPG संकट की आशंका:पंजाब के डिस्ट्रीब्यूटर्स बोले-सप्लाई कम, बुकिंग नियमों से बढ़ी परेशानी
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ पंजाब ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रदेश में एलपीजी (रसोई गैस) सप्लाई को लेकर गंभीर चिंता जताई है। फेडरेशन ने कहा कि जमीनी स्तर पर सप्लाई की स्थिति और सरकारी दावों में बड़ा अंतर है, जिससे लोगों में घबराहट बढ़ रही है।
फेडरेशन के प्रेजीडेंट एस गुरपाल सिंह मान ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की खबरों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर करीब 260 रुपए और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी। अचानक बढ़ी कीमतों और स्पष्ट जानकारी की कमी से उपभोक्ताओं में गैस की कमी का डर फैल गया।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
