यहां रामपुर कंबोयान में अफीम की सप्लाई लेकर आई थी। डीएसपी राजीव मिगलानी ने इस मामले को लेकर सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध शहर जगाधरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद अफीम की कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई हैं।
डीएसपी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने खारवन रोड से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव इजरानवादा निवासी नाजरा खातून व तूफान को पकड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से अफीम बरामद हुई।
दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि अफीम रामपुर कंबोयान निवासी जुल्फकार व मुजाफ्त निवासी प्रमिला को सप्लाई की जानी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए तिकोनी चौक से जुल्फकार व प्रमिला को भी गिरफ्तार कर लिया।आरोपित जुल्फकार के विरुद्ध पूर्व में भी दो मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। वहीं नाजरा खातून पर एक मामला उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। आरोपितों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।